Samastipur

सबकी जाति जानना है, खुद की पूछो तो गाली लगती है; राहुल गांधी को इलाज की जरूरत है, बोले मनोज तिवारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जातीय जनगणना को लेकर देश में सियासत गर्मायी हुई है। इंडिया अलायंस की अगुवाई कर रही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार देश में जातीय जनगणना की मांग कर हे हैं। लोकसभा में भी उन्होने इस मुद्दे को गर्मजोशी से उठाया था। और कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी। हम लोग जातीय जनगणना कराएं। और जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर से उनसे जाति पूछी तो उसपर जमतर हंगामा हुआ था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल के समर्थन में उतर आए थे। इस मामले पर अब दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोजज तिवारी ने तंज कसा है। और कहा कि राहुल गांधी के मेंटल हेल्थ चेकअप होना चाहिए।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को इलाज की जरूरत है, उनका मेंटल हेल्थ चेकअप होना चाहिए। सबसे ज्यादा चिंता की बात है कि राहुल दुनिया की जाति जानना चाहते हैं। और अपनी जाति बताना नहीं चाहते हैं आखिर क्यों?

जब उनसे पूछा गया कि आपकी जाति क्या है? तो उन्होने कहा कि मुझे गाली दी है। जब उनसे जाति पूछना गाली है, तो फिर दूसरे की जाति पूछते हैं वो भी तो गाली हुई। वो सबको गाली देना चाहते हैं। और अपने को बचाना चाहते हैं। ऐसे में उनका मेंटल हेल्थ चेकअप होना चाहिए।

बीजेपी सांसद ने कहा कि देश के हर बच्चे में प्रतिभा है, उसे तराशने की जरूरत है। दरअसल राहुल गांधी को सत्ता में रहने की इतनी आदत हो गई थी। कि अब सत्ता से निकलने के बाद वैसे ही तड़प रहे हैं जैसे मछली पानी से बाहर निकलने पर तड़पती है। वहीं तेजस्वी यादव पर भी तिवारी ने हमला बोला, उन्होने कहा कि तेजस्वी ने वादा किया था कि सरकार में आने पर 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। लेकिन दो से ढाई साल तक वो सरकार में रहे 500 लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाए।

हालांकि तेजस्वी 17 महीने सरकार में रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का लगातार विकास हो रहा है। बिहार की जनता जानती है कि बिहार को किसने आगे बढ़ाया है, और किस तरह से बिहार का विकास हो रहा है। केंद्र सरकार ने इस बार बिहार के लिए विशेष पैकेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

25 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

36 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

49 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago