Bihar

DM साहब को फोन लगाओ, उद्घाटन से पहले ही पुल की धंसी सड़क को दिख बोले RJD विधायक

बिहार में भ्रष्टाचार के कई पुल गिरने की खबरें आती रहती हैं। अब एक ऐसा ही मामला हाजीपुर से सामने आया है। यहां एक पुल की सड़क उद्घाटन से पहले ही धंस गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुल की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और उसमें छेद हो चुका है। सड़क का एक हिस्सा टूट चुका है।

राजद विधायक मुकेश रौशन अपने कुछ समर्थकों के साथ इस पुल का जायजा लेने पहुंचे और फिर उन्होंने इस पुल की सड़क की जर्जर हालत के बारे में बताया। विधायक के समर्थकों ने दिखाया कि रोड इस कदर टूट चुका है कि उसमें छेद हो चुका है। राजद विधायक ने कहा, ‘आए दिन यहां पुल टूट रहे हैं। जब पदाधिकारी 40 प्रतिशत कमिशन लेंगे तथा नेता और मंत्री इस कमीशन पर बंटवारा करेंगे तो यहीं अंजाम होगा।

विधायक ने कहा कि अभी 6-7 महीने पहले ही यह पुल चालू हुआ था और अभी इसका उद्घाटन तक नहीं हुआ है। पहले उस तरफ वाला चलता था और वो लगभग 20 साल से चल रहा है। लेकिन यह नया पुल बना लेकिन इसकी हालत ऐसी हो गई। यह एनएच-31 पर है। यह पुल अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

राजद विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बने इस पुल की स्थिति क्या है आप देख लीजिए। आखिर कौन सा मटेरियल इसमें डाला गया है। राजद विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन के लोगों को फोन करिए और इसे रुकवाइए। डीएम साहब को फोन लगाओ जरा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago