Samastipur

समस्तीपुर में कुत्ता बना ‘काल’…तीन युवकों में से एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जितवारपुर चौथ के पास कुत्ते के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल से डॉक्टर ने DMCH रेफर कर दिया, लेकिन परिजन समस्तीपुर शहर के ही एक निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं।

इस हादसे में मरने वाले युवक की पहचान अजय कुमार के रूप में की गयी है। वहीं जख्मी युवक की पहचान तेजनारायण राय और चंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक व जख्मी अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव के निवासी बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अजय हाजीपुर में चालक का काम करता है। वह रविवार रात करीब दस बजे के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर उतरा था। उसी को स्टेशन से लाने के लिए तेजनारायण और चंदन बाइक से स्टेशन गए थे।

बताया गया है कि समस्तीपुर स्टेशन से उजियारपुर लौटने के क्रम में जितवारपुर चौथ के पास बीच सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बचने के क्रम में बाइक असंतुलित हो दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर कराहने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में शामिल अजय कुमार, एसके झा और अंजली कुमारी ने तीनों युवक को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि इलाज के क्रम में अजय की मौत हो गयी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

5 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago