समस्तीपुर :- समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह ने सोमवार को बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से डीएम ने भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम की बंदोबस्त अधिकारी से जानकारी ली। इसके बाद जमीन के सर्वे काम में समन्वय बना कर तेजी लाने का आदेश दिया। बैठक में डीएम के पूछने पर बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि सर्वे संबंधी सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण हो चुका है। आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए निविदा का प्रकाशन हो चुका है। निविदा खोलने की तिथि 14 अगस्त है।
इसके बाद डीएम ने यह जानकारी ली कि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कार्यालय से जमीन की विवरण मिला है या नही। जिस पर बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि अभी सभी जगह से जमीन का विवरण नहीं मिला है। सभी को पत्र दे दिया गया है। इसके बाद डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारी व सभी के कार्यालय प्रधान के साथ बैठक बुलाने और विवरणी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डीएम ने अंचल स्तर पर बंदोबस्त कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी एवं पदाधिकारी का बीडीओ व सीओं के साथ बैठक का समन्वय बनाने व प्रशिक्षण इत्यादि कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर एवं उनके कार्यालय के कर्मी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ब ैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी ने डीएम को यह भी बताया कि चार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं चार कानूनगो का पदस्थापन जिले में हुआ है। इस पर डीएम ने उनकी चारों अनुमंडल की जिम्मेवारी देने का आदेश दिया।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…