Samastipur

लैंड फॉर जॉब में ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 24 अगस्त को फैसला, लालू-तेजस्वी समेत 10 आरोपी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 24 अगस्त को फैसला आने की संभावना है। इस चार्जशीट में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली की अदालत में शनिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने या नहीं लेने के फैसले को सुरक्षित रख दिया है। अगले हफ्ते की सुनवाई में फैसला सुनाया जा सकता है।

सीबीआई स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत ने शनिवार को ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर जांच एजेंसी की दलीलों को सुना। ईडी ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों के खिलाफ एजेंसी के पास पर्याप्त सबूत हैं। ईडी ने बीते 6 अगस्त को अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इस केस की जांच कर रही है।

यह मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में बड़ी संख्या में ग्रुप डी की भर्तियों में नियमों की अवहेलना करते हुए नियुक्तियां की गई थीं। इसके बदले में अभ्यर्थियों से लालू परिवार के सदस्यों और करीबियों के नाम पर जमीनें लिखवाई गई थीं। अगर अदालत ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेती है तो लालू-तेजस्वी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ इस केस में ट्रायल शुरू हो जाएगा। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

54 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago