Samastipur

1 अक्टूबर से ई-शिक्षा कोष पर ही हाजिरी बनाएंगे शिक्षक, एचएम के मोबाइल से भी शिक्षक उपस्थिति कर सकेंगे दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर एचएम और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ई-शिक्षा कोष पर दर्ज हाजिरी के आधार पर ही 1 अक्टूबर से वेतन भुगतान होगा। पोर्टल पर सभी शिक्षकों का डिटेल्स उपलब्ध है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने उपस्थित को लेकर विकल्प भी दिया है। शिक्षक स्वयं के मोबाइल से उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। यदि किसी कारणवश ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनके पास हेड मास्टर के मोबाइल के जरिए भी उपस्थिति दर्ज कराने का विकल्प होगा। इसके लिए स्कूल एडमिन विकल्प का चयन करके लॉग इन करना होगा।

जानकारी के अनुसार हेड मास्टरों को विभाग की ओर से टैब भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने कहा है कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए अनुशंसा अब उनकी ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही करने का निर्देश अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के द्वारा दिया गया है। प्रत्येक माह संबंधित प्रखंड के बीईओ द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन अनुपस्थिति की रिपोर्ट डीपीओ स्थापना को दी जाएगी। इसी आधार पर 1 अक्टूबर से वेतन का भुगतान होगा।

ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर यदि कोई शिक्षक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाते है तो इस तिथि की अनुपस्थिति को अवकाश में एडजस्ट किया जाएगा। आकस्मिक एवं अन्य अवकाश नहीं रहने पर उक्त तिथि को लीव विदाउट पे माना जाएगा। विभाग द्वारा शिक्षकों की शत प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago