समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की को जब एक महिला थाने पहुंची और बोली की साहब हमने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसे सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंची तो देखा घर के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है। घर में उसके ससुर का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बघड़ा निवासी 62 वर्षीय राम नरेश महतो के रूप में की गई है। वहीं गिरफ्तार हुए आरोपी महिला की पहचान सूरज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी प्रिया देवी के रूप में की गई है।
मृतक वृद्ध के पुत्र और आरोपित महिला के पति सुरज कुमार का बताना है की उसकी पत्नी हमेशा अपने ससुर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाती थी। इसी बीच बीते रात उसकी पत्नी ने सोये अवस्था में ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मामले को लेकर पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया है की मामले की जानकारी मिलते ही थाना परिसर से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…