Bihar

TTE ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका, जख्मी जीरा देवी PMCH रेफर; यात्रियों ने काटा बवाल

हावड़ा से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में अवैध रूप से यात्रा कर रही महिलाओं तथा पुरुष यात्रियों ने टीटीई पर ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया है। मोकामा स्टेशन पर महिला यात्रियों को जबरन ट्रेन से उतारे जाने के दौरान ट्रेन खुल गई। इसके बाद चलती ट्रेन से महिला यात्री को धक्का दे दिया गया। एक महिला यात्री घायल हो गई। टीटीई की ओर से महिला यात्रियों को बदतमीजी से ट्रेन से उतारे जाने की घटना के बाद यात्री बिफर पड़े। जमकर हंगामा किया। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी टीटीई से पूछताछ कर रही है।

मोकामा से बख्तियारपुर स्टेशन तक ट्रेन में हंगामा होता रहा। घायल महिला जीरा देवी (40) की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। महिलाएं राजस्थान के उदयपुर मजदूरी करने जा रही थी। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरेपुर गोगा के रहने वाले कुछ लोग जसीडीह स्टेशन पर हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए। जसीडीह से इन्हें पटना जाना था और फिर पटना से मजदूरी करने के लिए इन लोगों को राजस्थान के उदयपुर जाना था। इन लोगों के पास जनरल टिकट था और जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के लिए वैध टिकट इनके पास नहीं था।

मोकामा स्टेशन के पास टीटी ने पुरुष और महिला यात्रियों को ट्रेन से उतारना शुरू कर दिया। महिलाएं आरजू मिन्नत करती रही लेकिन टीटीई ने इनकी एक न सुनी। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन के मोकामा स्टेशन से खुलने के बाद भी महिला यात्री जीरा देवी को टीटीई द्वारा धक्का दे दिया गया। चलती ट्रेन से टीटीई द्वारा धक्का दिए जाने के कारण पैर, हाथ, कमर और सिर में गंभीर चोटे आई। महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हैं यात्री टीटीई के बर्ताव पर बुरी तरह भड़क गए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

इस मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। रेल डीएसपी पूर्वी ने बताया कि यात्रियों की शिकायत के बाद टीटीई से पूछताछ की जा रही है। टीटीई को बख्तियारपुर में उतारा गया है। फिलहाल किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। रेल डीएसपी ने कहा कि यात्रियों द्वारा टीटीई पर महिला यात्रियों को ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित यात्रियों का बयान लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

28 मिनट ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

1 घंटा ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

2 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

19 घंटे ago