Bihar

बिहार: कलेक्ट्रेट परिसर में केरोसीन छिड़ककर बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, देखती रह गई पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर में कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पड़ोसी से परेशान एक शख्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी देखते रह गए। आग लगने से पीड़ित का शरीर 50 फीसदी जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायल शख्स की पहचान कांटी के वार्ड 8 के निवासी 60 वर्षीय बिंदा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मौके पर से घायल का झोला मिला है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। आत्मदाह की कोशिश करने के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बिंदा गुप्ता का अपने पड़ॉोसी से जमीन को लेकर विवाद चल हाँ है। इससे वह काफी परेशान है। उसने कई बार अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई। वह दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गया और परेशान होकर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया।

मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर के समय हुई इस घटना से पुलिस से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर दंडाधिकारी नवीन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात थे। मगर पीड़ित ने आत्मदाह की भनक तक नहीं लगने दी। वह केरोसिन अपने साथ लेकर आया और अपने शरीर पर छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसे पीड़ित बिंदा गुप्ता को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। उसका आधा शरीर आग से झुलस गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

4 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

6 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

8 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

8 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

9 घंटे ago