Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में कला उत्सव के दौरान छात्राओं की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय कला मंच की जिला संयोजक कोमल कुमारी ने किया। इसमें छात्राओं ने संगीत, झिझिया, मैथिली एवं झूमर नृत्य से सबको झुमा दिया। मौके पर एक दिन पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विषय परिवेश करते हुए राष्ट्रीय कला मंच की जिला संयोजक कोमल कुमारी ने कहा कि परिषद के 76 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। प्रतियोगिता की निर्णायक प्रो. संगीता कुमारी ने सफल प्रतिभागियों की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

नगर उपाध्यक्ष डॉ मधुलिका मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। हर क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों को उचित मंच प्रदान कर उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास परिषद का उद्देश्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा ने कहा कि आज के युवा पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित हो अपनी गौरवशाली संस्कृति से दूर हो रहे हैं।

इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राएं निश्चित रूप से अपने गौरवशाली कला एवं संस्कृति को जानेंगे तथा उनसे जुड़ेंगे। धन्यवाद ज्ञापन कालेज सह मंत्री ज्योति मिश्रा ने तथा संचालन कॉलेज मंत्री नमिता कुमारी ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में फहरीन, अदिति शर्मा, शालिनी कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा, पूजा रानी, मोनी कुमारी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुमन भारती, प्राची वर्मा, स्वीटी कुमारी, संगीत प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी, निक्कू सिंह, कामिनी कुमारी ने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मौके पर नेहा, चंद्रन, प्रिया, निकिता, मोती, मुसकान, काजल, श्रृष्टि, कुमकुम रबी, नंदनी, वर्षा, सोनाली, खुशी सिंह, पूजा रानी, रौशनी सिंह, आसी, अनुष्का, निक्कू सिंह, कामिनी कुमारी, फहरीन, मोनी कुमारी, स्वीटी, अदिति शर्मा, शालिनी कुमारी, सुमन भारती, सुमन राज, प्राची वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

7 घंटे ago