Samastipur

विद्यापतिनगर में सड़क किनारे गड्ढे से वृद्ध का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मलकल्लीपुर गांव में रेलवे लाइन के समीप स्थित टेंपो स्टैंड से पूरब गड्ढे में एक वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त के बाद गहन छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक मलकल्लीपुर गांव निवासी राम प्रकाश महतो के पुत्र नरेश महतो (57 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक का भाई उमेश महतो व भतिजा अमित कुमार ने बताया कि मृतक नरेश महतो रोज की तरह सुबह पांच बजे आपने घर से चाय पीने चौक पर निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा। दोपहर बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव को तेजाब अथवा बिजली के करंट से जलाने का प्रयास किया गया है, जिससे शरीर के अलग-अलग स्थानों पर मांस गला हुआ है।

मृतक नरेश महतो के पांच पुत्र एवं एवं पुत्री है, सभी पुत्र घर से बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। विदित हो कि जिस स्थान से पुलिस ने शव को बरामद किया है वह सड़क के ठीक बगल में हैं। टेम्पो स्टेंड बगल में रहने के कारण दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में किसी के द्वारा भी इस घटना को नहीं देखा जाना, कई सवालों को जन्म दे रहा है। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे दलसिंहसराय के सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago