Samastipur

देर शाम बाबा थानेश्वरनाथ का सुगन्धित फूलों व दूध से हुआ दुग्धाभिषेक, संध्या श्रृंगार में उमड़ी भक्तों की भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सावन की दूसरी सोमवार को विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के सभी शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा था। बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर का पट जलाभिषेक को लेकर सुबह 4 बजे खोल दिया गया। श्रद्धालु गंगा नदी के विभिन्न घाटों से स्नान कर जल बोझ बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस दौर गंगा जल व बेलपत्र सही अन्य पूजन सामग्रियों से मंदिर का कोना कोना पटा रहा। बीएड कॉलेज व इन्द्रनगर मुहल्ला स्थित बाबा मंदिर, भूतनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयो पर दिन भर भीड़ लगी रही।

श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को गंगा जल व बेलपत्र से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर में पुलिस की कड़ी व्यवस्था के साथ सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। जलाभिषेक के लिए पुरुष व महिलाओं की अलग-अलग कतार लगी थी। गेट से लेकर पुलिस की सुरक्षा गर्भ गृह तक थी। शाम को भगवान भोलेनाथ का फूल, जल व दूध से शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी संजय पंडा ने बताया कि यहां 35 हजार से हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।

देर शाम गुलाब व गेंदा फूल से बाबा का शृंगार हुआ। इससे पूर्व सुबह बाबा का अभिषेक किया गया। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए भक्त बेलपत्र व गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। कन्याएं भोलेनाथ की सवारी बसहा नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कहती नजर आयी। श्रद्धालुओं को गंगाजल की समस्या नहीं हो इसके लिए विशेष तौर पर गंगाजल सेवा समिति की ओर से गंगा जल की व्यवस्था की गई थी।

भक्तिमय कार्यक्रमो से गुलजार रहा परिसर:

थानेश्वरनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दोपहर में ब्रह्मणों ने भगवान शिव-पर्वती की महिमा गाथा को मंडित किया। संध्या समय पवित्र शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। शृंगार के बाद आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती में शामिल होकर भक्तों ने जयकारा लगाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

13 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago