Samastipur

समीक्षा बैठक के दौरान DM ने विभिन्न बिंदुओं पर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोपनीय, नजारत, स्थापना, राष्ट्रीय बचत, लेखा, कोषागार एवं भविष्य निधि की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई बिंदुओं पर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सेल शीट के माध्यम से इस बात पर नजर रखी जाए कि सभी संबंधित अधिकारियों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किया जा रहा हो। ये नही कि केवल कुछ चिन्हित अधिकारियों को।

इसके अतिरिक्त अवकाश के आवेदन एवं अनुमोदन के लिए एचआरएमएस 2.0 का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि सिविल साइट्स के कर्मियों को नए आपराधिक कानून के प्रशिक्षण की आवश्यकता है इस संदर्भ में संबंधित पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रशिक्षण करवाने को कहा गया।

बैठक में कोषाकर शाखा की भी समीक्षा की गई। एसी और डीसी बिलों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने और उन विभागों की पहचान करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त नए स्ट्रांग रूम के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को जिले में आरटीआई एवं लोक शिकायत संबंधित वैसे मामले जिनमें जुर्माना लगाया गया हो उसकी जानकारी स्थापना शाखा में रखना सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने कहा कि जिला अतिथि गृह में कोई भी अतिथि स्थाई रूप से नहीं रुकेगा। वही सभी अतिथि समय पर बिल का भुगतान करें इस संदर्भ में नजारत उप समाहर्ता को दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर गोपनीय शाखा, नजारत शाखा, स्थापना शाखा, राष्ट्रीय बचत शाखा, लेखा शाखा, कोषागार शाखा एवं भविष्य निधि शाखा के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago