Bihar

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद बिहार में भी हड़कंप, पटना DM ने 20 हजार संस्थानों की जांच के आदेश दिये

दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्र-छात्राओं की मौत के बाद बिहार में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पटना जिले में चल रहे छोटे-बड़े 20 हजार कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

सोमवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में छह टीमें गठित की गईं। कोचिंग संस्थानों की जांच मंगलवार से शुरू हो जाएगी। प्रशासन के इस आदेश से कोचिंग संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है।

डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुई घटना को देखते हुए यहां भी सतर्कता जरूरी है। छह टीमें बनाई गई हैं। इनका नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। टीम में संबंधित नगर परिषद या नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड या अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को शामिल किया गया है। टीम मंगलवार से जांच कार्य शुरू करेगी। दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट में यदि कोचिंग मानक के अनुरूप नहीं मिले तो उन्हें बंद किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बीते शनिवार को अचानक पानी भरने से दो छात्रों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। कोचिंग संस्थान ने बेसमेंट में लाइब्रेरी बनाकर रखी थी। बताया जा रहा है कि उसका बायोमेट्रिक गेट लाइट जाने की वजह से लॉक हो गया। भारी बारिश से जमा हुए पानी का प्रेशर इतना था कि गेट टूट गया और लाइब्रेरी में 10 से 12 फीट तक पानी भर गया। अन्य छात्र-छात्राओं को रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

24 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

24 घंटे ago