Samastipur

समस्तीपुर SP की बड़ी कार्रवाई, हलई थानाध्यक्ष को लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड, जानें क्या है मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से आ रही है जहां समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने को लेकर हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर जब समस्तीपुर टाउन मीडिया की टीम ने एसपी विनय तिवारी से मामले को लेकर जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि विगत दिनों हलई थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक से महिला को ठोकर लग गई थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से आ रही थी इसी दौरान हाइवा ने महिला को चपेट में ले लिया।

घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक व खलासी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए उक्त ट्रक को छोड़ दिया। परिजनों द्वारा इसकी शिकायत मिलने पर एसपी विनय तिवारी ने तत्काल मामले की जांच के लिये ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया। जांच के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने मामले को सही पाते हुए पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रिपोर्ट किया। जिसके बाद पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा।

जांच रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अभी हलई थाना का प्रभार वहां के अपर थानाध्यक्ष के पास ही रहेगा। एसपी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि कुछ ही दिनों में हलई थाना में नए थाना अध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

36 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago