उत्तर प्रदेश में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश को लेकर उपजे विवाद की गूंज अब बिहार में भी होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अब यूपी की तर्ज पर बिहार में भी इस तरह का फैसला लागू करने की मांग करने लगे हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि नाम लिखा होने पर यात्री अपनी इच्छा अनुसार दुकान पर जाएंगे, इससे झगड़ा खत्म हो जाएगा।
मधुबनी जिले के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल बीजेपी के कट्टर हिंदुवादी नेता माने जाते हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कांवड़ यात्रा रूट पर नाम लिखने को लेकर हो रहे विवाद पर भी उन्होंने बयान देकर सूबे की सियासत को गर्मा दिया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि चाहे यूपी हो या बिहार कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों पर मालिकों के नाम लिखा जाना चाहिए। इससे बाद में जो विवाद होते हैं उससे छुटकारा मिल जाएगा। दुकान पर नाम लिखा होने से कांवड़ यात्रियों को पता चल जाएगा कि इसका मालिक कौन है। इससे कोई झंझट नहीं होगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा पिछले दिनों आदेश जारी कर कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया। यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष ने यूपी की बीजेपी सरकार पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने का आरोप लगाया है। क्योंकि, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं।
वहीं, जेडीयू, आरएलडी जैसे बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी यूपी सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। लोजपा रामविलास के प्रमुख और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने भी यूपी सरकार के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव का वे समर्थन नहीं करते हैं।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…