समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिल्हौल गांव में तलाकशुदा चार बच्चों की मां को अपने से कम उम्र के एक युवक से प्यार हो गया। लड़के की रजामंदी के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब लड़के के परिवार वाले दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए दबाव देने लगे। बीते 17 मई को उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने थाने में की थी। थाने में शिकायत के बाद महिला अपने मायके चली आई।
इस बीच लड़के के परिवार वालों में लड़के की दूसरी शादी भी करवा दी। लड़के की शादी करने की खबर मिलने के बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची।पुलिस इस मामले को देख ही रही थी कि बुधवार को बाजार जाने के दौरान लड़के और उसके परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीच सड़क पर महिला की महिलाओं के द्वारा की जा रही पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…