समस्तीपुर/सरायरंजन : साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा शूटर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि के पैतृक आवास पर पहुंचते ही मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि संजीव ने वहां आयोजित चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडर जीतकर भारत का नाम रौशन किया।
ग्रामीणों को समस्तीपुर में उनके आने की सूचना मिली तो ग्रामीण उनकी अगवानी करने समस्तीपुर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पहले उन्हें फूल मालाओं से स्वागत। फिर समस्तीपुर बस स्टैंड से मुसरीघरारी, गंगापुर, मोरवा बाजार, खुदनेश्वर धाम मंदिर, जितवारपुर कुम्हिरा होते हुए सरायरंजन बाजार पहुंचे।
इसके बाद वे अपने पैतृक आवास गोस्वामी मठ हरसिंगपुर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के आशीर्वाद एवं आप लोगों की शुभकामना से मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। अभी मुझे देश के लिए कई और अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत कर लाना है। मैं नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…