Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के DS पर जांच से पहले गिरी गाज, सांसद के निरीक्षण में रोस्टर से गायब मिले थे अधिकतर डॉक्टर व परिसर में थी कुव्यवस्था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी द्वारा बीते बुधवार की शाम समस्तीपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था को लेकर उन्होंने समाहरणालय परिसर में आयोजित 20 सूत्री की बैठक जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार और डीएम योगेंद्र सिंह से शिकायत की थी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने डीएम को मामले की जांच करने को लेकर आदेश दिया। इसके बाद डीएम ने सिविल सर्जन को जांच कमेटी बनाकर जांच करने को कहा।

आदेश मिलते ही सिविल सर्जन के द्वारा जांच कमेटी बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि अब तक जांच कमेटी नहीं बनी है लेकिन उससे पहले ही शनिवार को सिविल सर्जन एसके चौधरी ने पत्र जारी कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पद से पदमुक्त करते हुए डॉ. नागमणि को सदर अस्पताल का नया उपाधीक्षक बनाया है।

हालांकि यह बात किसी से छिपी नहीं है की सदर अस्पताल बिचौलिये का अड्डा बना हुआ है। वहीं सदर अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर रोस्टर से ड्युटी नहीं करते हैं। जिले के सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक व अब नये बने उपाधीक्षक समेत आधे से अधिक डॉक्टर अपने निजी क्लिनिक चलाने में ही व्यस्त रहते हैं। सदर अस्पताल की कुव्यवस्था आए दिन देखने को मिल जाती है। हालांकि पूर्व उपाधीक्षक डॉ. गिरीश के कार्यकाल में कई बेहतर कार्य भी सदर अस्पताल में हुए है। यहां यह भी बता दें कि सांसद शांभवी के निरीक्षण की सूचना पाकर वहां मौजूद रहने वाले डॉक्टर भी आनन-फानन में ही पहुंचे थे। वह लोग भी अस्पताल से गायब थे और सूचना मिलने पर अपने निजी क्लिनिक को छोड़ दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। उपाधीक्षक डॉ. गिरीश भी देर से पहुंचे।

निरीक्षण के बाद शांभवी ने क्या कुछ कहा था :

उसी दिन विभूतिपुर विधायक ने भी सदर अस्पताल में दलालों को लेकर DM को दी सूचना :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago