Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हुआ धुंआ-धुंआ; जनरल बोगी में रखे फायर इक्विपमेंट पर बैठे यात्री, हुआ लीक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में फायर इक्विपमेंट अचानक लीक हो गया। जनरल बोगी में रखे फायर इक्विपमेंट लीक होने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद ट्रेन से यात्री कूदने लगे। लोगों को लगा की ट्रेन में आग लग गई है। प्लेटफार्म से खुल रही ट्रेन में अचानक हुए इस वाक्य को देखकर चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इस दौरान मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया। लीक हो रही फायर इक्विपमेंट को बंद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मैकेनिकल विभाग समिति रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे व मामले की जांच की। इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक देखकर ट्रेन को 10:30 बजे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान किसी भी तरह का हताहत नहीं हुआ।

घटना को लेकर बताया गया है कि दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज रविवार को 09:21 बजे समस्तीपुर स्टेशन पर आयी। लगभग 09:45 बजे जब ट्रेन प्रस्थान करने वाली थी तभी सामान्य कोच संख्या 205056/C में धुआँ की शिकायत मिली। प्लेटफॉर्म/गाड़ी में कार्यरत रेलवे कर्मियों द्वारा मौके पर पहुँच कर जांच की गयी तो पाया गया कि कोई यात्री अग्निरोधक यंत्र पर बैठ गया था जिससे यंत्र दब गया और यंत्र क्रियाशील हो गया। अग्निरोधक यंत्र के कार्यरत हो जाने के कारण उसमें रखा ड्राई केमिकल बाहर आकर डब्बे में फैल गया। इसी केमिकल को फैलता हुआ देख यात्री घबरा गए। जाँच के दौरान उसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री सोहन राय ने भी बताया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई है, सिर्फ आग बुझाने वाला केमिकल फैल गया है। कार्यरत रेलकर्मियों द्वारा पूरी ट्रेन की जांच की गयी, किसी भी प्रकार की अन्य कमी नहीं पाए जाने पर ट्रेन को प्रस्थान करवाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

46 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

15 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

15 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

17 घंटे ago