Samastipur

भागो-भागो, ट्रेन में आग लगी है; समस्तीपुर स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी, अफवाह निकली बात, जानें क्या है सच्चाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर खड़ी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गयी। कई बोगियों के यात्री एक दूसरे को देख ट्रेन से बाहर भागने लगे। दरअसल आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान यात्री ट्रेन से जैसे तैसे नीचे उतरने लगे।

इसकी सूचना पर आरपीएफ जीआरपी सहित रेलवे के अन्य कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान आग लगने की अफवाह गलत साबित हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिर ट्रेन को रवाना किया गया। दसअसल एक बोगी में आग बुझाने के सिलेंडर के फटने की अफवाह फैल गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 09:21 बजे समस्तीपुर पहुंची। 09:45 बजे जब ट्रेन रवाना होने वाली थी तभी कोच नंबर 1 से धुआं निकलने की अफवाह हुई। धुआं निकलते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और सभी यात्री कोच से प्लेटफार्म की ओर उतरने लगे। यह देखकर गाड़ी को जांच रोक दिया गया ताकि उतरते हुए किसी को चोट नहीं लगे। जिसके कारण लगभग 45 मिनट विलंब से ट्रेन खुली। इसके पहले पूरे ट्रेन की जांच कराई गयी।

घटना के संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि अफवाह के बाद कोच संख्या 205056/सी की जांच की गयी। यह एक जनरल कोच है। उसकी जांच करने पर पता चला कि कोई यात्री कोच में रखे अग्निशमन यंत्र पर बैठ गया था। इसके कारण अग्निशामक यंत्र का संचालन शुरू हो गया. जिसके परिणामस्वरूप सिलेंडर में भरा सूखा रासायनिक पाउडर समाप्त बाहर निकलने लगा। इसे देखकर धुँआ निकलने के कारण अफवाह फैला गयी थी। बताया जा रहा है कि कोई हताहत नही हुआ करीब 45 मिनट की देरी से ट्रेन रवाना हो गई। विभाग की ओर से जांच जारी है।

यहां देखें रेल DSP ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago