समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भुसवर वार्ड संख्या-8 स्थित प्रवासी मजदूर राकेश कुमार उर्फ ईमानदार (45 वर्ष) की नयी दिल्ली स्थित सदर बाजार शेरावाली मार्केट में बिजली करेंट से 24 जुलाई मौत हो गई। बताया जाता है कि राकेश कुमार मैट्रिक परीक्षा देने के बाद 1994 से अपने गांव से बाहर चला गया था। काफी खोजबीन के बाद घर वालों ने उसे मृत समझकर खोजबीन करना बंद कर दिया। लेकिन, 2017 में उसने किसी व्यक्ति द्वारा सूचना भेज कर अपने घर वालों से संपर्क किया। इसके बाद वह अपने गांव आया-जाया करता था।
वह अविवाहित होने के कारण पिछले साल से अपनी मां श्याम परी देवी को अपने साथ नई दिल्ली में रखता था। जहां जीविका के लिए चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था। उनकी मौत की सूचना जब गांव पहुंची, तो मृतक के छोटे भाई नबोद कुमार एवं भतीजा प्रदीप कुमार व अमरजीत कुमार नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये। जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को एंबुलेंस से अपने पैतृक गांव भुसवर पहुंचे।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…