Samastipur

छात्राओं पर प्रिंसपल द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में DEO ने BEO से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय मालदह की दर्जनों छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल रामविनय कुमार पर गलत टिप्पणी और स्कूल से निकाले जाने का आरोप लगाकर स्कूल में हंगामा किया। छात्राओं का आरोप था कि वो विद्यालय विलंब से पहुंची थी। स्कूल देर से पहुंचने पर उन्हें धक्का मारकर बाहर कर दिया गया। छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन लोगों को फांसी लगाकर मरने, हीरोइन शब्द से संबोधन, चप्पल से मारने जैसे गंदे शब्दों का प्रयोग करते हैं।

इधर हंगामा की सूचना पर हसनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता मिश्रा विद्यालय पर पहुंच कर बच्चों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह से बच्चे लेट से स्कूल आते थे। जिसको लेकर उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, बाबजूद छात्राएं समय से नही आ रही थी। इसलिए हेडमास्टर ने विद्यालय में प्रवेश नही दिया था। वहीं बीईओ ने छात्राओं के द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की बात कही है। वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बीईओ से पूरे मामले की जांच का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

7 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

9 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago