समस्तीपुर :- मोहनपुर पावर हाउस से निर्गत टाउन-3 फीडर का लाइन सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने को लेकर कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-2) ममता कुमारी के द्वारा जगह-जगह निरीक्षण किया गया ताकी सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हो सके।
वहीं धर्मपुर बैतल चौक के पास केबल का कार्य किया गया। इससे पहले धर्मपुर के सारे क्षेत्रों का विभाग द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें आरडीएसएस परियोजना के सुपरवाइजर सुनील कुमार तथा कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-1) गौतम कुमार के साथ क्षेत्रीय कर्मी शामिल थे। धर्मपुर न्यू कॉलोनी में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी जगह को चिन्हित किया गया, जिससे कि वहाँ विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा सके।
इसके अलावा सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, समस्तीपुर (शहरी) के द्वारा विवेक विहार मोहल्ला का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह को चिन्हित किया गया है और आरडीएसएस परियोजना में कार्यरत एजेंसी पॉलिकैब के सुपरवाइजर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…