आज सावन की पहली सोमवारी है। श्रावणी मेला की शुरुआत के साथ ही बिहार समेत पूरे देश में लोग शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस बीच बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। घटना नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर जहाज घाट की है। तीन युवकों का शव बरामद कर लिया गया है एक डेड बॉडी को को खोजा जा रहा है। घटना से इलाके में मातमी माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सोमवारी गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की जान चली गई। मृतक स्थानीय हैं। उनका परिचय नहीं दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कल 10 लोग गंगा नदी की तेज धार में बह गए थे लेकिन, स्थानीय लोगों की चुस्ती फुर्ती और डूब रहे युवकों में से 6 को बाहर निकाल लिया गया। चार लोगों को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के मुताबिक यह लोग स्थानीय हैं और नवगछिया के मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान करने गए थे।
बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा घाट पर खतरे के निशान पर बैरिकेडिंग की गई है लेकिन यह लड़के उसके पार गंगा नदी के भीतर चले गए। तेज धार में पहुंचने के बाद खुद को संभाल नहीं पाए और बहने लगे। किनारे पर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो सभी युवक बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने मदद की तो 6 लोग निकल गए जबकि चार की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन छह में से दो की हालत खराब है। डूबकर मौत के शिकार लोगों के परिजनों के लिए स्थानीय लोगों की और से मुआवजे की मांग की जा रही है। प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घटनास्थल पर नवगछिया के सीईओ विशाल अग्रवाल और थाना अध्यक्ष महेश कुमार समेत कई सरकारी पदाधिकारी पहुंच गए हैं। डूबे हुए एक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफी की टीम को लगाया गया है। गंगा नदी की धारा तेज होने के कारण राहत बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…