Samastipur

सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने लाभुकों की सही जानकारी नहीं दी, DM ने फटकार लगाते हुए किया जवाब-तलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में कल्याण, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण, एससी एसटी कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण ,उर्दू कोषांग, सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांग जनशक्तीकरण कोषांग, आईसीडीएस, महिला विकास निगम की समीक्षा बैठक की। इसमें पूर्व के निर्देश का पालन नहीं करने व लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ जवाबतलब किया।

बैठक में पूर्व में दिये गये निर्देश के आलोक में प्रतिवेदन तैयार नहीं करने पर जिला कल्याण पदाधिकारी पर नाराजगी जताने के साथ ही सही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा में महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा योजना के तहत अब तक मात्र 72 लाभुकों ही लाभांवित करने पर डीएम ने खेद जताया और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को प्रत्येक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीडीओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं विकास मित्रों तथा अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का सहयोग लेकर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने तथा अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी लाभुकों की सही जानकारी नहीं दी जिस पर डीएम ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक से स्पष्टीकरण करते हुए जवाबतलब किया। वहीं दिव्यांगजन सशक्तीकरण का सही तरीके से प्रतिवेदन नहीं देने पर विशेष कार्य पदाधिकारी को सहायक निदेशक से जवाबतलब करने का आदेश दिया। बैठक में डीएम ने उर्दू भाषा कोषांग की समीक्षा भी की। इस क्रम में उन्होंने प्रभारी को सेमिनार सह कार्यशाला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम विस्तृत रूप से तैयारी करने का निर्देश दिया।

वहीं आईसीडीएस को विभिन्न पदों में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध लक्ष्य की कम निकासी करने वाले, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ बंधन योजना एवं एनएमएम योजना अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटरों में लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले विभूतिपुर, बिथान व मोहनपुर के बाल विकास योजना पदाधिकारी से जवाबतलब करने व उनके वेतन पर रोक लगाने का डीपीओ को आदेश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

इस दिन फाइनल हो जाएगा बिहार सीएम का चेहरा; सरकार गठन, कैबिनेट विस्तार कब? यहां पढ़ें…

बिहार नई सरकार के गठन की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली बार…

7 घंटे ago

सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है : प्राचार्य

हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में किराना कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार लाखों रुपए छीने

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 18 अप्रैल को, एक दर्जन से अधिक पार्षद चुनावी मैदान में कूदने को तैयार

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर की सबसे शक्तिशाली इकाई मानी जाने वाली सशक्त स्थायी समिति…

12 घंटे ago

JDU विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश की गिरफ्तारी तय! पुलिस को कोर्ट से मिला वारंट, SP विनय तिवारी ने गठित की विशेष टीम

बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई…

12 घंटे ago

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक का विरोध, IMA ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा ज्ञापन

बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय का…

13 घंटे ago