Samastipur

दलसिंहसराय में निर्माणाधीन ROB का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण, पुल पूर्ण होते ही शहरवासियों को जाम से मिलेगी निजात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने गुरुवार को वरुणा पुल से रसियारी एसएच-88 में दलसिंहसराय एवं नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन आरओबी कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का अनुपालन करने का निर्देश दिया। स्थल पर आरओबी में रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील गार्डर लांच कर दिया गया है।

बताया जाता है कि बेबो आर्क तकनीक से बन रहा यह आरओबी बिहार का पहला आरओबी है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। पुल पूर्ण होते ही दलसिंहसराय शहर को जाम से निजात मिल जायेगी। दलसिंहसराय, रोसड़ा, मंसूरचक की ओर से एनएच-28 पटना जाने के लिए यह सुगम रास्ता हो जायेगा। लोगों को शहर के व्यस्त रेलवे गुमटी के गिरने बंद होने से भी छुटकारा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

4 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago