Samastipur

समस्तीपुर से 56 सदस्यीय जिला एथलेटिक्स टीम पटना के लिए हुई रवाना, 90वीं राज्य स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में होगी शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज शुक्रवार से शुरू हो रहे 90वीं बिहार राज्य स्टेट जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के 56 सदस्यीय टीम कोच मो. शाहिद के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के पटेल मैदान से पटना रवाना हुई। इससे पूर्व समस्तीपुर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजिउल इस्लाम उर्फ रिज्जू ने भिन्न-भिन्न स्पर्धा के 12 आयु वर्गों में 24 लड़कियां एवं 32 लड़के सहित 56 खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए उन्हें किट एवं जर्सी प्रदान कर खिलाड़ियों को रवाना किया।

अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव मो. रुस्तम अली एवं संरक्षक डॉ. एनके आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन का आधार उनका प्रदर्शन रहा है। पिछले वर्ष के लीग प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ियों को सर्वप्रथम 10 एवं 11 जून को सेलेक्शन ट्रायल के लिए बुलाया गया। इसके बाद 29 से 11 जुलाई तक प्रशिक्षण कैंप लगाकर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 आयु वर्गों में भिन्न-भिन्न खेल स्पर्धा के लिए जूनियर एवं सीनियर में बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

सभी चयनित खिलाड़ी 19 से 21 जुलाई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अपने-अपने आयु वर्ग के खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के संगठन सचिव सत्यनारायण ठाकुर, कोषाध्यक्ष मो. अब्बास अली व संगठन सचिव सुभीत कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि विभिन्न खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में रोहित राज, राहुल कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार, आशुतोष कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राकेश कुमार, मो. अरबाज,

फिरोज अकरम, आकाश कुमार, निजामुद्दीन, शुभम कुमार, प्रताप शिवा, हरि ओम, प्रताप कुमार सिंह, संसील कुमार, अंकुश कुमार, आयुष कुमार, रौनक कुमार, गंगा कुमार,अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार एंव बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, बेबी कुमारी, नंदनी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, खुशी कुमारी, कनकलता कुमारी, काजल कुमारी, आयुषी कुमारी, कंचन मिश्रा, पिंकी कुमारी, रिया कुमारी, खुशी कुमारी, सुहानी कुमारी, आंचल कुमारी व दिव्या कुमारी के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को अपने-अपने आयु वर्ग के स्पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

34 मिनट ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

15 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

15 घंटे ago