दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में हुए गो’लीकांड मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे रेल DSP
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात नगरगामा के विश्वविजय कुमार झा उर्फ सानू झा को गोली मारकर जख्मी करने की घटना की रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बुधवार को जांच की। डीएसपी ने घटनास्थल के निरीक्षण के साथ ही परिसर का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में संचालित बाइक स्टैंड के कर्मी एवं परिसर के बाहर दुकानदारों से घटना के बाबत जानकारी ली।
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो गुटों में शामिल दर्जनों युवाओं में करीब साढ़े नौ बजे रात में स्टेशन के बाहर जमकर मारपीट हुई थी। जिसे बीच बचाव कर कुछ स्थानीय लोगों ने शांत कर दिया था। लेकिन जल्दी ही दोनों गुट फिर भीड़ गये तथा स्टेशन परिसर में सोनू झा को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
जख्मी के पैर में दो गोली लगी है। जिसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। टीम साक्ष्य एकत्र करेगी। प्राथमिकी के आलोक में मामले की छानबीन एवं आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

