समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव में एक 56 वर्षीय वृद्ध ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को आजम दिया। पीड़िता के आवेदन देने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच कराते हुए आरोपी गांव के ही रामबरन चौधरी (56 वर्ष) को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह शुक्रवार की रात लगभग 8:45 बजे के करीब बथान मवेशी को चारा देने गई थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे रामबरन चौधरी ने पीड़िता को पास के बसवाड़ी में घसीट के लेकर जाकर हाथ पैर बांध कर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
पीड़ित ने घटना के बाद हल्ला किया तो पीड़िता के पिता और पड़ोसी ने उसे वहा हाथ पैर खोलकर मुक्त किया। जिसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी जिसके बाद पीड़िता के पिता अपनी पुत्री के साथ थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इधर पीड़िता के आवेदन में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मधेपुरा में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी…
बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा…
बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस…
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…
बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…
समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…