Bihar

दुकानों पर नाम लिखना गलत नहीं, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का योगी सरकार को समर्थन

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानों पर नाम लिखने का आदेश जारी किए जाने पर सियासत गर्माई हुई है। अब केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नाम लिखने के लिए कहे जाने में उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता है। मांझी की पार्टी हम बिहार में बीजेपी नीत गठबंधन एनडीए में शामिल है। हालांकि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा रामविलास समेत बीजेपी के अन्य कुछ सहयोगी दलों ने यूपी सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अन्य दलों के बारे में तो नहीं कह सकते हैं। लेकिन उन्हें इस तरह के आदेश में कुछ भी गलत नहीं लगता है। अगर कारोबार से जुड़े लोगों से उनके नाम और पते प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा जाए तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। अगर इस तरह नाम लिखे होंगे, तो खरीदार अपनी पसंद की दुकान से सामान ले सकेंगे। इस मामले को धर्म के चश्मे से देखना गलत है।

बता दें कि मांझी बिहार के प्रमुख दलित नेता हैं। वे महादलित वर्ग से आने वाली मुसहर जाति से आते हैं। हालांकि, बिहार एनडीए में शामिल दूसरे दलित नेता चिराग पासवान का रुख इस मुद्दे पर मांझी से अलग है। हाल ही में चिराग ने यूपी की बीजेपी सरकार द्वारा कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह जाति और धर्म को बांटने के फैसले का समर्थन नहीं करते हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकता ने देश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

दूसरी ओर, विपक्षी दल भी इस फैसले को लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। विपक्ष ने योगी सरकार पर दो समुदायों के बीच खाई पैदा करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम फल विक्रेताओं को व्यवसाय करने से रोकना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago