Samastipur

छोटे-मोटे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला समस्तीपुर का विकास झा कैसे बना एक क्विंटल से अधिक सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक 1 क्विंटल से अधिक सोना लूटने वाले विकास झा और उसके साथी आशुतोष झा की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों व राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार एसटीएफ के द्वारा सहरसा से किये जाने की बात कही गई है। बिहार पुलिस के अनुसार विकास झा तनिष्क शो रूम को लूटने की योजना से से सहरसा पहुंचा था लेकिन 8 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ ने विकास झा, आशुतोष झा, दो लाख के ईनामी मनीष उर्फ मनिया, अभिनव आनंद और आलोक पाठक के साथ गिरफ्तार किया था। बता दें की विकास झा का गैंग देश के अलग-अलग राज्यों में घूमकर सोना लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देता है।

2019 में विकास झा का नाम आया सुर्खियों में :

2019 के नवंबर माह में अचानक विकास झा का नाम राज्य के बड़े अपराधियों के सूची में शामिल हो गया। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के शाहपुर पगड़ा निवासी विकास कल तक छोटे-मोटे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। लेकिन, वैशाली के राघोपुर निवासी शातिर बदमाश मनीष सिंह के संपर्क में जाने के बाद उसका कद अचानक बढ़ गया।

बताया जाता है कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मनीष के मारे जाने के बाद विकास ने अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया। इसके बाद वह कई जिलों में घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। लेकिन, एसटीएफ की टीम ने उसे सहरसा से दबोच लिया। इससे पहले भी एसटीएफ ने उसे मुंगेर से गिरफ्तार किया था। लेकिन वह बाहर आने के बाद सोना लूटकांड की घटनाओं में फिर से सक्रिय हो गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में बड़े-बड़े शोरूम से विकास झा और उसके गैंग ने सोना लूटकांड की घटना को अंजाम दिया है। दरभंगा सोना लूटकांड के बाद वह सुर्खियों में आया था। विकास झा के साथ पकड़ाया आशुतोष झा भी दलसिंहसराय का ही है और विकास झा का पड़ोसी है। विकास झा के शागिर्द में आकर वह भी बड़ा अपराधी बन गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

1 घंटा ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

6 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

18 घंटे ago