समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बुढ़ी गंडक पर वर्षा होते ही दरार ही दरार नजर आ रही है। बता दे की प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम पंचायत भागीरथपुर से लेकर माली नगर सैदपुर तक जगह-जगह बड़े-बड़े दरार पड़ गए हैं। बांधों पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
इस समस्या की ओर बिरसिंहपुर पंचायत की मुखिया मंटू देवी, जगन्नाथ प्रसाद, रामविलास राय सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश दर्शन आदि ने विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाढ़ से पूर्व तटबंध की मरम्मत करने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी का तटबंध जटमलपुर से हायाघाट जाने वाली पर मोरवाड़ा गोबरसीठा बलुआहा आदि जगह पर बांध की पीच सड़क किनारे घुस गई है। इस ओर भी विभागीय पदाधिकारी का ध्यान ग्रामीणों ने आकृष्ट कराया है।
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…