Samastipur

बिथान में भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिला अंतर्गत बिथान प्रखंड क्षेत्र के पीएसपी प्लस टू उच्च विद्यालय बिथान में बुधवार को भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुल 64 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षणार्थी को जिला प्रशिक्षक अमन कुमार झा, स्काउट सुमन कुमार के द्वारा शारीरिक, मानसिक, नैतिक गुणों से तैयार रहकर अपना परिवार, समाज, राज्य, देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।

जानकारी दी गई कि आपदा जैसे आग लगने, बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना, लू लगना, ठंड लगना इत्यादि घटनाएं होती रहती है जिससे बच्चों की जानकारी आवश्यक है। अभी गर्मी के मौसम में आग लगने से बचाव ज्यादा आवश्यक है। इसके लिए सुबह 8:00 बजे से पहले एवं 7:00 बजे शाम के बाद सभी लोग घर में खाना बनाएं, खाना बनाने के स्थान पर दो बाल्टी या इससे अधिक पानी अवश्य रखें, सूती कपड़ा पहन कर खाना बनाएं, घर यदि फूस का हो तो उसके दीवाल पर मिट्टी का लेप करें।

यदि गैस पर खाना बनाते हैं तो खाना बनाने के बाद रेगुलेटर को अच्छी तरह से बंद कर दें, सार्वजनिक स्थानों, ट्रेन एवं बसों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलें, लू लगने पर ओआरएस घोल का उपयोग अवश्य करें, हीट स्ट्रोक के बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं एवं तापमान के अनुसार घर से बाहर निकलें। वहीं बाढ़, भूकंप, चक्रवात, सड़क दुर्घटना से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम, पूर्व प्रखंड प्रमुख बिभा देवी, रामदयाल भारती, विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किए गए। उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किए गए। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार यादव, शिविर प्रधान राजीव रंजन, जिला प्रशिक्षक अमन कुमार झा, शिक्षक वेद प्रकाश यादव, सरोज कुमार सिंह, कृष्ण मोहन राम समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago