Samastipur

समस्तीपुर मंडल में 16 घंटे की किलाबंदी कर 3 हजार 400 बेटिकट यात्रियों से 23 लाख 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। यात्रियों को जागरूक करने के लिये एवं बेटिकट चलने वाले यात्रियों को निरुत्साहित करने के लिए टिकट जांच अभियान अभी जारी रहेगा।

इसी क्रम में मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमें लगभग 242 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे। स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 3 हजार 400 मामलों से जुर्माने के रूप में 23 लाख 44 हजार की राशि प्राप्त हुई।

इस अभियान के दौरान समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था। इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी FOB, प्रवेश/निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये।

इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गयी और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें, यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago