Samastipur

समस्तीपुर में लगे कृषि यांत्रिकीकरण मेला के दौरान 160 किसानों ने साढ़े 25 लाख रुपये के कृषि यंत्र की खरीदारी की

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण स्थित जिला कृषि कार्यालय में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का आयोजन किया। शुक्रवार को मेला उद्घाटन उपविकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि अभियंत्रण सहायक निदेशक, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक रसायन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे।

उपविकास आयुक्त ने कृषि के क्षेत्र में कृषि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि किसान अब तेजी से कृषि की नयी तकनीकी को अपना रहे हैं। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अब परंपरागत खेती से अलग हटकर अपनी आय बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने किसानों से मौसम को देखते हुए फसलों का चयन करने की सलाह की। श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण रिशु कुमार ने कृषि यांत्रिकीकरण योजना से संबंधित जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ने किसानों को आधुनिक यंत्रों के संबंध में जानकारी दी। वर्ष 2024-25 में कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत लॉटरी के माध्यम से 1650 किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिए स्वीकृति पत्र निर्गत गया है।

इसमें से 160 किसानों ने पचीस लाख पचास हजार रुपये के मूल्य के कृषि यंत्रों का क्रय किया। जिले के विभिन्न अनुमंडल से कृषि विभाग से निबंधित 16 उपादान विक्रेताओं के द्वारा कृषि मेले में स्टॉल लगाया गया। इसके अलावा विभागों के द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी किसानों को देने के लिए भी स्टॉल लगाये गये। पहले दिन मेला के दौरान हुई झमाझम बारिश से किसानों को परेशानी हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

2 घंटे ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

3 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

5 घंटे ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

6 घंटे ago

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…

6 घंटे ago

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

6 घंटे ago