Samastipur

समस्तीपुर: पति के इलाज के लिए लिया था लोन, नहीं चुका पाने से थी परेशान होकर महिला ने की खुदकु’शी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा कि जितवारपुर निजामत वार्ड संख्या-19 के रहने वाले सुनील राय की पत्नी दीपा देवी अपने पति के इलाज के लिए समूह से 5 लाख का लोन लिया था, जिसका किस्त 13 हजार प्रति महीना देना पड़ रहा था। लेकिन बीच में पैसों की तंगी के कारण वह लोन चुकता नहीं कर पा रही थी। इसी को लेकर वह परेशान थी।

इस बीच बुधवार शाम वह अपने घर से निकली, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसके पति सुनील राय ने पत्नी को रात भर खोजा। वहीं, सुबह जितवारपुर आरपीएफ बैरक के पास एक महिला की ट्रेन से कटने की सूचना पति को प्राप्त हुई। पति अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि मृत महिला उसकी पत्नी दीपा देवी है।

वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि अपने बीमार पति के इलाज को लेकर दीपा ने कर्ज लिया था। उसकी स्थिति दयनीय थी। झोपड़ी नुमा घर में पन्नी टांगकर रह रही थी। घटना को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बाइट :

‘मेरी बीमारी का इलाज कराने के लिए पत्नी ने 5 लाख का लोन लिया था. लेकिन हम दोनों लोन का किस्त चुका नहीं पा रहे थे। ऐसे में लोन चुकाने के लिए हमने पहले आसपास के लोगों से उधार मांगा, फिर रिश्तेदारों से भी पैसा मांगे, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की। इसी से परेशान होकर पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।’

– सुनील कुमार, मृतका का पति

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

52 मिनट ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

3 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

5 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

5 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

6 घंटे ago