Bihar

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी: ‘पति-पत्नी एक ही स्कूल में कर सकेंगे काम, जल्द बनेगी ट्रांसफर पॉलिसी’

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है कि राज्य में शिक्षकों के तबादले के लिए एक नई नीति जल्द ही लागू होने वाली है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है, जो दो से तीन हफ़्तों में अपनी रिपोर्ट देगी। इस नीति के तहत जरूरत पड़ने पर ही शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। इसके बाद पति-पत्नी एक ही स्कूल में काम कर सकेंगे।

जहां जरूरत होगी, वहीं तबादले होंगे: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि पूरे बिहार में शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाएगा, बल्कि जहां जरूरत होगी, वहीं तबादले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नई तबादला नीति बनने के बाद इसी साल शिक्षकों के तबादले शुरू कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, ‘हम लोगों की कोशिश होगी शिक्षकों के तबादले में अगर पति-पत्नी शिक्षक हैं या फिर स्वास्थ्य का कोई इश्यू है, उसे प्राथमिकता दी जाए, जिससे स्कूल में पठन-पाठन का कार्य सही ढंग से चल सके।’

लंबे समय से चल रही थी नियोजित शिक्षकों के तबादले की मांग

बता दें, नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। शिक्षक संघ लगातार सरकार से तबादला नीति लागू करने की मांग कर रहा था। सरकार की तरफ से भी समय-समय पर आश्वासन दिया जाता रहा है। अब नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी भरोसा दिलाया है कि इसी साल से शिक्षकों को तबादले का लाभ मिलेगा।

शिक्षकों को हटाए जाने पर दी मंत्री ने सफाई

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ी संख्या में शिक्षकों को हटाए जाने के मामले पर सफाई देते हुए कहा कि सही प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण ही यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बिहार में 1 लाख 87 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो सही प्रमाण पत्र नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago