समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना में डायल 112 पर पदस्थापित एक दारोगा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी विनय तिवारी ने सख्त कार्रवाई की है। दारोगा उमेश तिवारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन से भी एसपी ने जवाब-तलब किया है। दारोगा उमेश तिवारी को लाइन हाजिर किये जाने को शहर में लोगों के बीच काफी चर्चा रही।
मालूम हो कि बीते दिनों Samastipur Town मीडिया पर दारोगा का दलसिंहसराय थाना परिसर में हाफ पैंट में एक महिला से शिकायत शिकायत सुनते, टेबल पर पैर रखकर अर्धनग्न अवस्था में हाफ पैंट में ही कुर्सी पर बैठे दिख रहे थे। वहीं आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में पहुंचकर छात्राओं को रोक-रोकर बात करने के बहाने छूने की भी शिकायत मिली थी। जिसे समस्तीपुर टाउन ने प्रमुखता से खबर में जगह दी थी।
समस्तीपुर टाउन की खबर का एकबार फिर से असर दिखने को मिला है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही आदि के आरोप में उक्त दारोगा को पुलिस लाइन में क्लोज किया गया है।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…