Bihar

भगवान सिंह कुशवाहा ने MLC पद के लिए किया नामांकन, सीएम नीतीश समेत NDA के नेता रहे मौजूद

बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. इस सीट के लिए महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार उतारने की संभावना न के बराबर है. ऐसे में भगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है.

रामबली सिंह के त्यागपत्र से खाली हुई है सीट

भगवान सिंह कुशवाहा ने खाली हुई इस एक सीट के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहे. राजद विधान पार्षद रामबली सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद विधान परिषद की खाली हुई सीट पर 12 जुलाई को चुनाव होना है. राजद के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधान परिषद के तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने फैसला लिया था और बीते 6 फरवरी को उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी. तब से यह सीट खाली थी.

12 जुलाई को मतदान

चुनाव आयोग ने बिहार के साथ कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के विधान परिषद की कुल 5 सीटों पर चुनाव की घोषणा की है. अधिसूचना 25 जून को जारी हो चुकी है. 2 जुलाई यानी आज नामांकन पत्र दाखिल करने का दिन है. 3 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 5 जुलाई तक नामांकन पत्र वापसी की जा सकेगी. 12 जुलाई को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन सभी वोटों की गिनती की जाएगी और फिर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी.

जदयू उम्मीदवार की जीत तय

महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं के बराबर है. ऐसे में भगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, क्योंकि संख्याबल एनडीए के पक्ष में है. यदि चुनाव होता है तो बिहार विधानसभा में 243 सदस्यों में से अभी 5 सीट रिक्त है. शेष सीटों में से एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है. ऐसे में जेडीयू के उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा आसानी से चुनाव जीत जाएंगे.

एक सीट पर उपचुनाव होना बाकी

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं. फिलहाल 2 सीट खाली है. विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा का चुनाव सीतामढ़ी से जीते हैं तो उन्होंने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है. ऐसे में एक सीट पर चुनाव होने के बाद भी विधान परिषद में एक सीट खाली रहेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago