Samastipur

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दो हिस्सों मे बंटने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित दो निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति के दो हिस्सों में बंट जाने के मामले में प्रशासनिक जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। फिलहाल लापरवाही बरते जाने के कारण दरभंगा में कार्यरत दोषी सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं एमसीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम का भी गठन कर दी गई।

बता दें की सोमवार को ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कर्पूरीग्राम एवं खुदीराम बोस पुसा स्टेशन के बीच ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन एक कोच लेकर आगे निकल गई जबकि बाकी कोच पीछे ही रह गया। यह देख यात्री के बीच में हड़कंप मच गया। संजोग रहा की कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। वही घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल एवं सोनपुर रेल मंडल के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसके बाद फिर दोनों ट्रेन को इंजन से जोड़कर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। वहीं ट्रेन सोमवार को चार घन्टे विलंब से मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंची। इधर, डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। इस मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं एमसीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

21 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago