बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार पुलिस के इंवेस्टिगेटिंग अफसर अब लैपटॉप और स्मार्टफोन से लैस होंगे, जिससे डिजिटल कामकाज में तेजी आएगी। देश में तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद पुलिस का डिजिटल कामकाज बढ़ गया है।
दरअसल, एक जुलाई से तीन नए कानूनों में तलाशी, जब्ती से लेकर बयान दर्ज करने के लिए वीडियोग्राफी को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसको देखते हुए बिहार में भी पुलिस को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। गृह विभाग इससे जुड़े प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जल्द ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।
बिहार पुलिस में फिलहाल 23 हजार आईओ हैं लेकिन साल के अंत तक उनकी संख्या 25 हजार हो जाएगी। वहीं डीएसपी रैंक के सुपरविजन अधिकारी भी करीब दो हजार हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे ताकि डिजिटल काम में किसी तरह की परेशानी न आए। इन सबपर सरकार करीब 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी। शुरुआत में 10 हजार इंवेस्टिगेटिव अफसरों को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…