Samastipur

समस्तीपुर के अनंत कुमार राय बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव पद पर हुए निर्वाचित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय पटना के ज्ञान भवन में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव पद पर निर्वाचित किए गए हैं। राज्य प्रतिनिधि सभा की बैठक में श्री राय का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत श्री राय के निर्वाचन से शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों में हर्ष व्याप्त है।

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संजीव कुमार जायसवाल,उप प्रधान सचिव रणवीर कुमार राय, रमेश रजक, माखन झा, विजय कुमार प्रसाद, फिरदौस आलम, सिकंदर बिहारी, अरविंद कुमार,राम रसीला प्रसाद श्रीवास्तव, अभिराम झा, सुमन कुमार झा, जयराज पासवान, कुमारी विभा, श्रीनाथ ठाकुर आदि ने बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके निर्वाचन से जिले सहित राज्य के शिक्षकों का पक्ष मजबूती से विभाग एवं सरकार में रखा जाएगा।

विदित हो कि श्री राय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 1994 में शिक्षक पद पर नियुक्त होने के कुछ ही साल बाद विद्यापतिनगर प्रखंड के सचिव निर्वाचित हुए। वर्ष 2007 में संघ के जिला सचिव एवं 2016 में जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती निवासी श्री राय एक कुशल वक्ता एवं चर्चित मंच संचालक भी हैं। श्री राय समस्तीपुर जिले के एकमात्र शिक्षक प्रतिनिधि हैं जिन्हें राज्य संघ में स्थान प्राप्त हुआ है।उनके राज्य सचिव निर्वाचित होने पर शिक्षकों ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनन्दन शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

7 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

7 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

7 घंटे ago