Samastipur

ट्रेन से शराब ले जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, 119 टेट्रा पैक एवं तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्पाद थाना व पटोरी की पुलिस ने ट्रेन से शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम ने 119 टेट्रा पैक एवं तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि बलिया – सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से एक धंधेबाज बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने उत्पाद पुलिस के साथ मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी की। इस दौरान एक संदेहास्पद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 180 एमएल के कुल 119 टेट्रा पैक एवं 750 एमएल की तीन बोतल अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा – 23.67 लीटर) मिली। टेट्रा पैक पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के सुपौल निवासी स्व हरेंद्र साह के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

12 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

13 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

23 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

1 दिन ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

1 दिन ago