समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें तीन AC कोच की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण कई यात्री जख्मी हो गए। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर में ट्रेन के पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों का इलाज किया गया। घटना को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
जख्मी में मधुबनी की सुचित्रा देवी सहित तीन लोग शामिल हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। समस्तीपुर मंडल के DRM विनय श्रीवास्तव ने बताया कि AC बोगी के तीन कोच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले में जांच करते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन के एम-1, बी-3 एवं बी-6 बोगी में जमकर पथराव किया है जिससे कई खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचे रेल पुलिस को भी यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…