Samastipur

गंगा दशहरा और बकरीद पर्व को लेकर DM व SP ने विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित की समीक्षात्मक बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा ईद-उल- जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। इस वर्ष बकरीद पर्व 17 जून को मनाया जाएगा। बैठक के आरंभ में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि बकरीद की नमाज़ 6 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्यान के बीच विभिन्न ईदगाह / मस्जिद में होती है तथा इसके बाद कुर्बानी प्रारंभ होती है। मुख्यतः कुर्बानी बकरीद के दिन होती है परंतु कुर्बानी का कार्यक्रम बकरीद के दिन से तीन दिनों तक अर्थात 19 जून तक चलने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया कि गंगा दशहरा और बकरीद का पर्व साथ-साथ पड़ रहा है इसको लेकर विशेष तैयारी करनी है। पटोरी अनुमंडल के गंगा घाटों पर गंगा दशहरा को देखते हुए आवश्यक तैयारी करनी होगी। वहीं नमाज के मुख्य स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। सभी थानाध्यक्षों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को थाना एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया गया।

सूचना संग्रहण और सोशल मीडिया पर नज़र रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। माहौल को खराब करने वाले व्यक्तियों पर बॉन्ड डाउन और सीसीए की करवाई करने का निर्देश दिया गया। धार्मिक स्थलों के आस-पास सफाई कराने का अनुरोध नगर आयुक्त से किया गया। बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाजार में पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बिना लाइसेंस का कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बकरीद एक संवेदनशील पर्व है। इसमें विद्युत, पेय जल, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई पर विशेष कार्य करने होंगे। उन्होंने थानाध्यक्षों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों से प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारिओं की उपस्थिति का क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिया।

विदित हो कि बकरीद पर्व के दौरान 260 पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारिओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया, इंटरनेट की पर पर्व के दौरान पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष 16 जून से लगातार 19 जून तक तीन पालियों में कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06274- 222300 है। समस्तीपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय एवं पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए है, जिसका दूरभाष संख्या क्रमशः समस्तीपुर- 06274- 222099, रोसरा – 06275- 222244, दलसिंहसराय- 6278 -295211 एवम पटोरी 06278 – 234424 है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने नियंत्रण कक्ष में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाडियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त के डी प्रज्ज्वल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम,अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से और सभी थानाध्यक्ष, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago