Samastipur

बीसीएम द्वारा अवैध वसूली के लिए दवाब बनाने के मामले की हुई जांच, तीन सदस्यीय टीम ने की जांच, खानापूर्ति का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड लेखापाल, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं मोहिउद्दीनगर में कार्यरत एएनएम संगीता कुमारी (संविदा) और इसके पुत्र द्वारा प्रसव कक्ष में 30-50 रुपए अवैध रुप से वसूली करने, अस्पताल परिसर में चाय-नाश्ता दुकान संबंधी सत्यापन और आशा फेसिलेटर प्रेरणा कुमारी तथा प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से संबंधित शिकायत को लेकर सिविल सर्जन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर पहुंची।

टीम में शामिल जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. विजय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक पंकज कुमार और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अनिता कुमारी ने विभिन्न बिन्दुओं पर तकरीबन चार घंटे से अधिक तक फर्स्ट फ्लोर के एक बंद कमरे में गहन जांच की। प्रवेश निषेध रखकर पूरी की गई जांच के बाद कैंपस में पहुंची टीम ने बताया कि लेबर रुम में रुपए वसूली के मामले में कोई प्रूफ नहीं मिल सका है।

यहां पर एक-दूसरे पर रुपए डिमांड का आरोप लगाने की समस्या है। जांच के क्रम में प्रूफ मांगने पर कोई देने को तैयार नहीं है। इसलिए निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सका है। लोग एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते दिखे हैं। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभय शंकर ठाकुर, बीएचएम रंजीत कुमार प्रसाद, बीसीएम राहुल कुमार गौरव, आशा फेसिलेटर प्रेरणा कुमारी, सारिका कुमारी आदि मौजूद रहे।

आशा फेसिलेटर का आरोप, जांच की हुई खानापूर्ति :

शिकायतकर्ता आशा फेसिलेटर प्रेरणा कुमारी ने सिविल सर्जन के गठित जांच टीम द्वारा बंद कमरे में जांच को खानापूरी बताया है। कहा है कि ये ना किसी से रुपए लेते हैं और ना किसी को देते हैं। इसलिए बीसीएम द्वारा उन्हें टार्चर किया जा रहा है। अस्पताल से लेकर फिल्ड तक अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है। मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके खिलाफ डीएम, सीएस और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। शनिवार को अस्पताल पहुंची जांच टीम मिली-भगत कर एकतरफा जांच कर जिला रवाना हो गई है।

शिकायत को बिन्दुवार ना हीं देखा गया, ना हीं जांच पूरी की गई और ना हीं निष्पादन से संबंधित को ठोस बातें हीं बताई गई। यहां यह क्लियर हो गया है कि रुपए का खेल-बेल चल रहा है। विपरीत कार्रवाई से भयभीत आशा फेसिलेटर नाम नहीं छापने की शर्त पर बताते हैं कि विभिन्न कागजी चीजों का हवाला देकर बीसीएम इन्हें प्रति आशा प्रतिमाह 600 रुपए उगाही कर फिफ्टी-फिफ्टी करने को दबाव डालते हैं। अधिकांश फेसिलेटर इस आफर को स्वीकार कर जांच के वक्त बीसीएम की बोली बोलने लगने हैं। अस्पताल में रुपए उगाही का एक नेक्सेस बन चुका है। जिसे तोड़ पाना आलाधिकारियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण है।

चाय-नाश्ता के दुकान में ताला लटका दुकानदार रहा फरार :

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एक पत्रांक व दिनांक द्वारा अस्पताल परिसर में चाय-नाश्ता दुकान चलाए जाने संबंधी मामले का सत्यापन व जांच भी टीम द्वारा शनिवार को किया जाना था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में ग्रामीण जनता द्वारा शिकायत के बाद जांच टीम आने की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा गुप्त रुप से दुकानदार को शुक्रवार को हीं दे दी गई थी। सूचना मिलने के साथ हीं दुकान में ताला जड़कर दुकानदार फरार रहा। जांच टीम ने दुकान के तरफ रुख करना भी मुनासिब नहीं समझा। लोगों में दबे स्वर इस बात की चर्चा दिनभर होती रही कि अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय गंभीर मसलों पर भी नजरअंदाज करने में अधिक विश्वास करने लगी है।

अस्पताल परिसर में कई गुटों में होती रही चर्चा :

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच होने की जानकारी कर्मियों को पूर्व से थी। इसलिए परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, मरीजों के उपचार में तत्परता और अपनी ड्यूटी पर कर्मियों द्वारा खुद की तैनाती भी देखी गई। चार घंटे से अधिक समय तक चली जांच के दौरान छोटे-छोटे कई गुटों में चर्चा आम रही। बताया जाता है कि अलग-अलग गुटों में वैसे लोग चर्चा में खुद को शामिल कर रहे थे जो कुछ शिकायत के पक्ष में, कुछ शिकायत के विरुद्ध में, कुछ निष्पक्ष तो कुछ मजे लेने वाले रहे थे। इनके अपने सुर-अपने ताल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

15 घंटे ago