Samastipur

कोरोना काल से ही बंद हुई सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 24 जून से, अपने-अपने नजदीकी स्टेशन का टाइम-टेबल नोट कर लें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कोरोना काल में ही बंद हुई सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 24 जून से शुरू होगा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. गाड़ी सं-55122 सीवान- समस्तीपुर सवारी गाड़ी सीवान से रोज सुबह 04:00 बजे रवाना होगी. वहां से चलकर पचरुखी से 04:10 बजे, दुरौन्धा से 04:21 बजे, चैनवा से 04;31 बजे, महेन्द्रनाथ हाल्ट से 04:37 बजे, एकमा से 04:44 बजे, दाउदपुर से 04:56 बजे, कोपासम्होता 05:06 बजे, टेकनिवास से 05:15 बजे होते हुए 05:40-05:45 बजे छपरा पहुंचेगी.

छपरा कचहरी से यही ट्रेन 05:55 बजे रवाना होगी. रास्ते में गोल्डेनगंज 06:22 बजे, डुमरी जुआरा 06:29 बजे, बड़ा गोपाल 06:37 बजे और पंचायती देओरिया हाल्ट 06:43 बजे पहुंचेगी. ट्रेन उससे आगे अवतार नगर 06:50 बजे, दिघवारा 07:00 बजे, शीतलपुर 07:10 बजे, नया गाँव 07:20 ,परमानंदपुर 08:20 बजे, सोनपुर 08:32 बजे, हाजीपुर से 08:42-08:47 बजे रवाना होगी. यहां से ट्रेन 08:57 बजे घोषवाल होते हुए सराय 09:06 बजे, बिठौली 09:13, भगवानपुर 09:38 , बेनीपट्टी पीरापुर 09:46, गोरौल 09:54, कुढ़नी 10:04, तुर्की 10:13, राम दयालु नगर 10:24, मुजफ्फरपुर 10:40-10:45 , नारायणपुर अनंत 10:57, सिलौट 11:06, सिहो 11:14, ढोली 11:24 , दुबहा 11:34, खुदीराम बोस पूसा 11:44 और कर्पूरी ग्राम से 11:52 बजे छूटकर 12:30 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी.

वापसी में रहेगा ये रूट

वापसी में गाड़ी सं- 55121 समस्तीपुर- सीवान सवारी गाड़ी शाम 16:00 बजे समस्तीपुर से खुलकर कर्पूरी ग्राम 16:12, खुदीराम बोस पूसा 16:21,दुबहा 16:45 बजे, ढोली16:54,सिहो 17:03, सिलौट 17:12 , नारायणपुर अनंत 17:23, मुजफ्फरपुर 17:35-17:40, रामदयालु नगर 17:54 , तुर्की 18:04, कुढ़नी 18:13,गोरौल 18:22,बेनिपती पिरापुर 18:29, भगवानपुर 18:37, बिठौली 18:44 ,सराय 18:52,घोषवाल19:00,हाजीपुर 19:20-19:25, सोनपुर 19:37 बजे पहुंचेगी. उसके बाद आगे ये गाड़ी परमानंदपुर से 19:49 बजे रवाना होगी और नया गाँव 19:57, शीतलपुर 20:06,दिघवारा 20:30,अवतार नगर 20:38, पंचायती देओरिया हाल्ट रात 20:44, बड़ा गोपाल 20:57,डुमरी जुआरा 21:04, गोल्डेनगंज 21:12 ,छपरा कचहरी 21:38, छपरा 21:45-21:50, टेकनिवास 21:58,कोपासम्होता 22:07,दाउदपुर 22:16 , एकमा 22:26,महेन्द्रनाथ हाल्ट 22:33,चैनवा 22:40,दुरौन्धा 22:55, पचरुखी 23:12 बजे छूटकर देर रात 23:45 बजे सीवान स्टेशन पहुंचेगी.

14 कोच की लोकल ट्रेन

इस गाड़ी में दो एसएलआर और 12 अनारक्षित कोच समेत कुल 14 कोच लगेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए फिर से इस गाड़ी को चलाने का निर्णय लिया गया है. कुछ कारणवश इस गाड़ी को रोका गया था. गाड़ी फिर से शुरू होने से हजारों यात्रियों को काफी सुविधा होगी. इस ट्रेन के दोबारा शुरु होने से विशेषकर दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी. फिलहाल मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर सिर्फ एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

9 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

21 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

22 घंटे ago