Bihar

बिहार: मोबाइल पर कॉल आते ही पॉकेट में ब्लास्ट, अगर कान के पास होता तो…; जानिये कौनसी कंपनी का था फोन

आजकल मां-बाप अपने बच्चों को तुरंत स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं। ये स्मार्टफोन बच्चों के लिए कितना घातक साबित हो सकता है, इसकी बानगी बिहार के भागलपुर के नाथनगर में दिखी। यहां एक नौजवान के मोबाइल पर कॉल आया, जैसे ही उसने पॉकेट में हाथ डाला, मोबाइल में आग लग गई। मोबाइल ब्लास्ट कर गया। अचानक मोबाइल फटने से वो जख्मी हो गया। इलाज के लिए आनन फानन में स्थानीय निजी डॉक्टरों को बुलाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रिंग होते ही ब्लास्ट कर गया मोबाइल

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार यादव के छोटे भाई जयदेव यादव के पॉकेट में रखा मोबाइल कॉल आते ही तेज आवाज कर विस्फोट कर गया। जिसमें उसका दाहिना जांघ जख्मी हो गया। संजय कुमार यादव ने बताया कि छोटे भाई जयदेव नहाकर बाहर निकला। हाफ पैंट पहनकर उसने मोबाइल पॉकेट में रखा और फोन आया, जैसे ही उसने पॉकेट में हाथ दिया, वैसे ही मोबाइल विस्फोट कर गया। उसके दाहिने जांघ में बड़ा जख्म हो गया।

अगर कान के पास फटता तो…

ब्लास्ट होने वाला मोबाइल फोन Vivo कंपनी का था। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मोबाइल पैंट के पॉकेट में फटा। अगर कान के पास फटता तो बड़ी घटना हो सकती थी। अब तो हम परिवार वालों को मोबाइल का कॉल उठाने में भी डर लगने लगा है।

बैटरी को लेकर जानकारों की आशंका

जानकारों की मानें तो मोबाइल ब्लास्ट या मोबाइल बैटरी ब्लास्ट का एक कारण लिथियम-आयन बैटरियों में पैदा होने वाली हीट होती है। फोन के मौजूद इस तरह की बैटरी किसी भी स्थिति में ब्लास्ट होने का कारण बन सकती हैं। मोबाइल ब्लास्ट का कारण चार्जिंग सर्किट या बैटरी में पैदा हुई हीट भी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago