Samastipur

समस्तीपुर: चार लीटर शराब मामले में आरोपी को पांच वर्ष की कारावास, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- चार लीटर शराब मामले में दर्ज केस की सुनवाई पूरी करने के बाद समस्तीपुर विशेष उत्पाद न्यायाधीश ने आरोपी को पांच वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनायी। इसके साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। सजा पाने वाला आरोपी मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद का रौशन कुमार बताया गया है। एक लाख रुपए जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे छह माह का साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर विशेष लोक अभियोजक अविनाश राय एवं बचाव पक्ष की ओर से मदन मोहन ठाकुर ने पक्ष रखा। मिली जानकारी के अनुसार 25 मई 2023 की रात गश्ती के दौरान मोहिउद्दीननगर 14 नंबर रेलवे ढाला के पास पुलिस पहुंची तो ढाला बंद था।

उसी समय बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी तो रेलवे किनारे पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट की रौशनी में पुलिस ने देखा कि सिग्नल केबिन के पीछे ट्रेन की बोगी से काले रंग का बैग गिरा, जिसे एक व्यक्ति उठाने लगा। जब पुलिस ने उस पर टार्च की रौशनी डाली तो बैग छोड़कर भागने लगा। बैग से चार लीटर 250 मिली विदेशी शराब मिली। चौकीदार संतोष कुमार ने भागने वाले व्यक्ति की पहचान रौशन कुमार के रुप में की। जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

7 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

7 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

21 घंटे ago